भारत की भौतिक आकार एवं अवस्थिति कैसी है?
- भारत विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।
- हमारा भारतवर्ष हिमालय की बर्फीली चोटियों से लेकर अंडमान निकोबार के अंतिम छोर इंदिरा प्वाइट तक फैला हुआ है।
- भारतवर्ष पूर्व में ब्रह्मपुत्र की उपचार घाटी अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में राजस्थान के धार के बंजर मरुस्थल तक फैला हुआ है।
- भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किलोमीटर है।
- भारत के अक्षांशीय विस्तार की बात करें तो 8 डिग्री 4 मिनट नॉर्थ से लेकर 37 डिग्री 6 मिनट नॉर्थ तक तथा 68 डिग्री 7 मिनट पूर्व से लेकर 97 डिग्री 25 मिनट पूर्व तक फैला हुआ है।
- भारत के लंबाई की बात करें तो उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किलोमीटर और पश्चिम से पूर्व की लंबाई 2933 किलोमीटर है।
- भारत के संपूर्ण सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है।
- भारत के संपूर्ण तटीय लंबाई को मिलाकर 7516 किलोमीटर होता है।
वर्तमान समय में भारत में राज्यों की संख्या कुल 28 है और संघ शासित प्रदेशों की संख्या कुल आठ है जिसमें 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू एंड कश्मीर नए संघ शासित प्रदेश जुड़े हैं।
भारत के साथ सीमा साझा करने वाले देश में अफगानिस्तान,पाकिस्तान,चीन, नेपाल,म्यांमार, भूटान और बांग्लादेश सात हैं।
भारत की राज्य एव केंद्र शासित प्रदेश की सीमा पड़ोसी देशों के साथ:-
- अफगानिस्तान : जम्मू एंड कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करती है
- बांग्लादेश: आसम, मेघालय ,मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करती है
- भूटान : अरुणाचल प्रदेश असम सिक्किम और पश्चिम बंगाल भूटान के साथ सीमा साझा करती है।
- चीन : अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर ,सिक्किम और उत्तराखंड चीन के साथ सीमा साझा करती है
- म्यानमार : अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर,मिजोरम तथा नागालैंड मैंमार के साथ सीमा साझा करती है।
- नेपाल : बिहार ,सिक्किम ,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल नेपाल के साथ सीमा रखती है।
- पाकिस्तान : गुजरात, जम्मू एंड कश्मीर पंजाब तथा राजस्थान पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करती है।
- भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं कौन कौन सी है :-
- बाघा बॉर्डर ,जो भारत के पंजाब राज्य में है और भारत- पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है।
- मोरेह ,जो मणिपुर राज्य में है और भारत म्यांमार के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- नाथुला पास ,जो कि सिक्किम में है और भारत चीन के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है।
- लोंगेवाला ,राजस्थान राज्य में है और भारत-पाकिस्तान मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- दावकी-तामीबल, मेघालय में है जो भारत और बांग्लादेश के मध्य सीमा साझा करता है।
- कच्छ का रण,जो गुजरात में है और भारत पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- पांगोंग झील, लद्दाख में है जो भारत चीन के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- सोनौली सीमा ,जो उत्तर प्रदेश में है और भारत नेपाल के मध्य सीमा बनाता है।
- धनुष्कोड़ी ,तमिलनाडु में है और भारत श्रीलंका के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है।
- जय गांव, पश्चिम बंगाल में है और यह भारत भूटान के मध्य सीमा साझा करता है।
पर्वत श्रृंखलाएं
भारत में पर्वतों का विस्तार 2400 किलोमीटर से अधिक है भारत की सात पर्वत श्रृंखला है निम्न है।
- हिमालय
- पटकी और अन्य श्रृंखलाएं भारत की उत्तरी और उत्तरी पूर्वी सीमा बनाती हैं
- विंध्याचल
- सतपुड़ा
- अरावली
- सहयाद्री
- पूर्वी घाट
भारत के भौगोलिक महत्वपूर्ण तथ्य :-
- बरिवाली जिला बीकानेर में 5 जून 1991 में सबसे ज्यादा तापमान वाला स्थान रहा है जिस का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस रहा था।
- सबसे ठंडा प्रदेश दराज लद्दाख जम्मू कश्मीर में -45 डिग्री सेल्सियस रहा था।
- सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय औसत वार्षिक वर्षा लगभग 11875 मिलीमीटर है।
- सबसे ऊंचा शिखर भारत का गॉडविन ऑस्टिन जो कि जम्मू कश्मीर में स्थित है
- सबसे लंबी नदी गंगा 2510 किलोमीटर में फैला है।
- सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली दीप ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित है जिसका क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्ग किलोमीटर है।
- भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार का मरुस्थल जिसका क्षेत्रफल 259000 वर्ग किलोमीटर है।
- भारत का सबसे बड़ा पठार दक्कन का पठार जिसका क्षेत्रफल लगभग 100000 वर्ग किलोमीटर है।
- सबसे ऊंचा जलप्रपात शरावती नदी पर स्थित जोग जलप्रपात है जिसका जल 253 मीटर के ऊंचाई से लगातार गिरता है।
- सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात जिसके तट की लंबाई 1600 किलोमीटर है।
- सबसे लंबा समुद्र तट मरीना बीच है जोकि चेन्नई में स्थित है। इस बीच की लंबाई लगभग 13 किलोमीटर है।
- भारत की सबसे खारे पानी की झील उड़ीसा की चिल्का झील है जिसका क्षेत्रफल लगभग 916 वर्ग किलोमीटर है।
- सबसे लंबी सुरंग चेनानी नश्री सुरंग है जिसकी लंबाई 9 दशमलव 28 किलोमीटर है यह सुरंग जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित है।
- सबसे लंबी नहर इंदिरा गांधी नहर जिसकी लंबाई 682 किलोमीटर है।
- सबसे ऊंचा बांध भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी पर 226 मीटर ऊंचा है।
- पूर्ण रूप से हिमाचल पर्वत में स्थित राज्य हिमाचल प्रदेश और सिक्किम है।
- आंशिक रूप से हिमालय पर्वत में स्थित राज्य असम जम्मू कश्मीर तथा उत्तराखंड है।
- भारत तथा पाकिस्तान की सीमा का बटवारा रेडक्लिफ नामक एक अंग्रेज द्वारा किया गया था इसलिए इसे रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है।
- पाकिस्तान और अफगनिस्तान की सीमा का नाम डूरंड रेखा है।
- 10 डिग्री चैनल अंडमान दीप समूह को निकोबार दीप समूह से विभाजित करता है।
- ग्रेट चैनल लघु अंडमान को दक्षिण अंडमान से विभाजित करता है।
भारत के भौगोलिक प्रदेश
- भू आकृतियों एवं उच्चावच के आधार पर भारत को निम्न प्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है।
- हिमालय का पर्वतीय प्रदेश
- उत्तरी भारत का मैदान
- प्रायदीप का पठार
- तटीय मैदान
- भारत के दीप समूह
0 टिप्पणियाँ